होटल में बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने डेमो दिया।
इंदौर के एक होटल में पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीम ने मॉक ड्रिल की है। इस दौरान स्टाफ को बताया गया कि कैसे वे विस्फोटक सामग्री मिलने और आपात स्थिति में जनता की सुरक्षा का ध्यान रख सकते हैं।
.
दरअसल, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग, निरीक्षण और आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की सुरक्षा तैयारियां का जायजा लिया जा रहा है।
BDDS टीम ने शनिवार को एक होटल में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंध को लेकर मॉक ड्रिल की।
ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार सराफ और बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के निर्देशन में पुलिस और बीडीडीएस टीम ने होटल के सुरक्षा स्टाफ को लेकर किसी आपातकालीन परिस्थितियों, लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर किस प्रकार कार्रवाई की जाए और जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का लाइव अभ्यास कराया।
साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा वहां की सुरक्षा के संबंध में स्टाफ के साथ बात की तथा उन्हें ऐसी परिस्थिति में क्या करें और क्या न करें आदि जरूरी जानकारी दी।