खंडवा में युवक बाइकसवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया।
खंडवा में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार व्यक्ति उछलकर नीचे गिरा, उसके पैर की हड्डी टूटकर चकनाचूर हो गई। घायल को इंदौर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात शहर के नवचंडी मंदिर क्षेत्र में हुई। हादसे का वीडियो सामने आया है।
.
टक्कर की तीन तस्वीर देखें…
चौराहे पर दो अलग-अलग मार्गों से कार और बाइक आ रही थीं।

मोड़ पर कार की बाइक में टक्कर लगी। जिसमें बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया।

घटना के समय आसपास उपस्थित लोगों ने पहुंचकर व्यक्ति को उठाया।
उछलकर नीचे गिरा बाइक सवार हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया। घायल व्यक्ति के पैर की हड्डी चकनाचूर हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना एक सुपर मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता है व्यक्ति शकुन नगर निवासी अभिषेक पिता मांगीलाल मालवीया रात 10 बजे के करीब अपने घर लौट रहे हैं। वे एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं। नवचंडी मंदिर होकर शकुन नगर जा रहे थे। तभी एक सुपर मार्केट के पास टर्न लेने के दौरान हादसा हो गया। कार वाला आनंद नगर से गुर्जर हास्पिटल की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मेन रोड पर आते ही उछाल दिया।

हादसे के बाद कार में बैठे लोग भी उतरकर घायल के पास पहुंचे।
उज्जैन से रिश्तेदार के यहां आया था कार चालक कार उज्जैन की है, एक व्यक्ति खंडवा में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। हालांकि हादसे के बाद कार वाले ने ही घायल अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल अभिषेक के दोस्त स्वरूपचंद लाड़ निवासी तुलसी स्टेट ने बताया कि
अभिषेक (45) के परिवार में पत्नी और 14 वर्षीय बेटा हैं। अभिषेक के पैर में घुटने से नीचे वाली हड्डी चकनाचूर हो गई हैं। उसे इंदौर एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया हैं। आरोपी कार ड्राइवर ने इंदौर तक ले जाने में मदद की हैं। वह लापरवाही पूर्वक कार चला रहा था। जैसे कि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा हैं कि कार तेज रफ्तार में थी।
