गजब! बिना टकराए खुले कार के एयरबैग, हाईवे पर बाल-बाल बचा ड्राइवर, एक्सपर्ट ने ढूंढ निकाला अनोखा कारण

गजब! बिना टकराए खुले कार के एयरबैग, हाईवे पर बाल-बाल बचा ड्राइवर, एक्सपर्ट ने ढूंढ निकाला अनोखा कारण


Last Updated:

Car Safety: मध्य प्रदेश के मंडला में अनोखी घटना घटी. इस घटना के बारे में जानना दूसरे कार चालकों के लिए भी जरूरी है कि आखिर कैसे बिना टक्कर के एयरबैग खुल गए?

Car Safety News: आप कार चला रहे हों और बिना एक्सीडेंट के ही कार का एयरबैग खुल जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है, चलती गाड़ी में अचानक एयरबैग खुलने से आपकी कार का तो एक्सीडेंट होगा ही, देखने वालों का दिमाग घूम जाएगा. लेकिन, ये कोई कल्पना नहीं. मध्य प्रदेश के मंडला में एक ऐसी ही घटना हो गई. दरअसल, एक शख्स नागपुर से बम्हनी लौट रहा था. इस दौरान अचानक ही उसकी कार का सेफ्टी एयरबैग खुल गया.

हालांकि, इस घटना में कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन अचानक कार रोकने से दोनों कार सवारों को हल्की चोटें जरूर आईं. सामान्य होने के बाद कार की इस स्थिति पर वो हैरान थे कि आखिर कार न तो कहीं टकराई और न ही कोई एक्सीडेंट हुआ, इसके बावजूद विंडो साइड के एयरबैग अपने आप कैसे खुल गए? ऐसा भी नहीं था कि कार बहुत पुरानी थी. कार 10 महीने पहले ही खरीदी गई थी. ऐसे में इस तरह के हादसे ने सभी को चौंका दिया.

एक्सपर्ट भी हैरान
इस अजीबोगरीब मामले को समझने के लिए हमने एक्सपर्ट से बातचीत की. वह एक कार सर्विस दुकान में सालों से काम कर रहे हैं. मैकेनिक शोएब कुरैशी ने बताया, इस तरह का मामला वह पहली बार सुन रहे हैं. यूं कहें कि इस तरह का मामला उन्होंने पहली बार देखा भी है. आगे कहा, गाड़ी नई हो या पुरानी उनमें अचानक समस्या आ सकती है. लेकिन, इस तरह की समस्या का आना चौंकाने वाला है. दरअसल, एयरबैग सेफ्टी से जुड़े होते हैं. ऐसे में इसका खुलना हादसे को दावत देने जैसा है.

घटना के ये हो सकते हैं कारण
बालाघाट के कार मैकेनिक शोएब कुरैशी ने बताया, सेफ्टी एयरबैग हमेशा सेंसर सिस्टम से खुलता है. अगर वाहन किसी चीज से तेज रफ्तार से टकराए. इसमें तेजी से सेफ्टी एयरबैग के सेंसर एक्टिवेट हो जाते हैं. वह खुलने लगते हैं. लेकिन, कभी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के चक्कर में भी एयरबैग अचानक खुल जाते हैं. वहीं, एयरबैग के खुलने के लिए सीट बेल्ट का पहना होना जरूरी है.

अचानक होने वाले हादसे के लिए ये काम करें
एक्सपर्ट ने बताया कि गाड़ी को अचानक होने वाले हादसे से बचने के लिए अपनी सेफ्टी सिस्टम को चेक करते रहें. वहीं, गाड़ी की समय-समय पर सर्विसिंग करानी चाहिए.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

गजब! बिना टकराए खुले कार के एयरबैग, हाईवे पर बाल-बाल बचा ड्राइवर, फिर…



Source link