छिंदवाड़ा शहर के स्थानीय बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से अवैध अहाते का संचालन हो रहा था। इसको लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन न तो आबकारी विभाग और न ही पुलिस विभाग ने इस ओर ध्यान दिया। आखिरकार शुक्रवार देर शाम गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा
.
शराब दुकान के बाजू में संचालित अहाता
हाथों में डंडा लेकर पहुंची महिलाएं इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुलाबी गैंग की महिलाएं हाथों में डंडा लेकर शराबियों को भागते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि शहर के कई हिस्सों में अवैध शराब कारोबार और अहातों के संचालन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के बाद गुलाबी गैंग ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की।

डंडा लेकर शराब दुकान के सामने पहुंची पूर्णिमा
दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया हालांकि, इस कार्रवाई के बाद विवाद भी खड़ा हो गया है। दुकान संचालक ने कोतवाली थाने पहुंचकर पूर्णिमा वर्मा और उनकी टीम पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।