हमने विराट और रोहित को संन्यास के लिए नहीं कहा, अचानक सामने आया BCCI का बड़ा बयान

हमने विराट और रोहित को संन्यास के लिए नहीं कहा, अचानक सामने आया BCCI का बड़ा बयान


भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का बड़ा बयान सामने आया है. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कह दी है. राजीव शुक्ला ने साफ किया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को संन्यास लेने के लिए नहीं कहा गया है. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने फैंस को आश्वस्त किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं और उनका ODI क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है.

अचानक सामने आया BCCI का बड़ा बयान

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. हालांकि अब ODI क्रिकेट में भी उनके विदाई मैच को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जिसकी तुलना साल 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के विदाई मैच से की जा रही है. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘उन्होंने (विराट कोहली और रोहित शर्मा) संन्यास नहीं लिया है, है ना? रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों वनडे मैच खेल रहे हैं. तो आप उनकी विदाई के बारे में क्यों बात कर रहे हैं और क्यों चिंता कर रहे हैं? इतनी चिंता मत करो.’

Add Zee News as a Preferred Source


किसी को भी संन्यास लेने के लिए नहीं कहा

BCCI की नीति बिल्कुल साफ है. हम किसी को भी संन्यास लेने के लिए नहीं कहेंगे, उन्हें अपना फैसला खुद करना होगा. उन्हें यह फैसला लेना होगा, और हम इसका सम्मान करते हैं.’ जब राजीव शुक्ला से फैंस के अनुरोध पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के विदाई मैच आयोजित करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दृढ़ता से जवाब दिया. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘जब समय आएगा, तब हम पुल पार कर लेंगे. आप तो उनकी विदाई की तैयारी कर ही रहे हैं! विराट कोहली बहुत फिट हैं, और रोहित शर्मा बहुत अच्छा खेलते हैं. आप उनकी विदाई को लेकर चिंतित क्यों हैं?’ दोनों ही दिग्गज क्रिकेटरों ने वेस्टइंडीज में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का अंत किया.

कोहली और रोहित के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई 2025 में एक दूसरे के कुछ दिनों के अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. भारत ने IPL 2025 के बाद से कोई भी वनडे क्रिकेट नहीं खेला है. अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी है. मीडिया में कोहली और रोहित के विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने की संभावना के बारे में चर्चाएं हैं. यह 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की कोहली और रोहित की संभावनाओं के लिए अहम है, हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. बीसीसीआई अपने रुख पर कायम है कि संन्यास का फैसला खिलाड़ियों पर ही निर्भर करता है. बोर्ड समय आने पर विदाई मैच की व्यवस्था पर विचार करेगा. शुक्ला ने जोर देकर कहा कि कोहली और शर्मा दोनों वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि उनके वर्तमान फिटनेस स्तर और प्रदर्शन को देखते हुए, उनके संन्यास और विदाई मैचों के बारे में चर्चा जल्दबाजी होगी.



Source link