मंडला में बाइक्स की टक्कर में दो घायल: दोनों राइडर्स को मेडिकल कॉलेज किया रेफर; शिनाख्त में जुटी पुलिस – Mandla News

मंडला में बाइक्स की टक्कर में दो घायल:  दोनों राइडर्स को मेडिकल कॉलेज किया रेफर; शिनाख्त में जुटी पुलिस – Mandla News



भिड़ंत के बाद सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक्स।

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

.

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बीजाडांडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

घायलों की जानकारी जुटा रही पुलिस

बीजाडांडी थाने के एसआई पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया है। घायलों के नाम सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link