शाजापुर जिले में शनिवार सुबह से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। पिछले पांच दिनों से जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
.
ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि, एक सक्रिय सिस्टम के कारण आगे भी बारिश की संभावना है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
शाजापुर में अब तक औसत 16 इंच बारिश दर्ज
जिले में अब तक लगभग 16.86 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की तुलना में कम है। चिल्लर डैम की स्थिति चिंताजनक है। डैम में केवल एक फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है। 23 फीट क्षमता वाले डैम में वर्तमान में सिर्फ 4 फीट पानी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से जल संकट की आशंका है।
श्रेत्र में तहसीलवार बारिश का आंकड़ा
23 अगस्त 2025 तक जिले में औसत वर्षा 428.3 मिमी (16.86 इंच) रही है। जबकि सामान्य वर्षा 987.7 मिमी (38.89 इंच) होनी चाहिए।