सिंगरौली जिले में एक हफ्ते के सूखे के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार की सुबह से शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुरुआत में रिमझिम बारिश हुई। बाद में झमाझम बारिश ने शहर की स्थिति बदल दी।
.
राजीव कॉम्प्लेक्स में जलजमाव के हालात
बैढ़न शहर के राजीव कॉम्प्लेक्स में जलजमाव की स्थिति बन गई। यहां स्कूटी और बाइक पानी में तैरती नजर आईं। कई दुकानों में पानी भर गया। काली मंदिर और सब्जी मंडी में भी जलजमाव से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना
पिछले एक हफ्ते से बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। धान की फसल को पानी की जरूरत थी। शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे।
शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सूरज की एक झलक भी नहीं दिखी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।