सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर महाकाल मंदिर पहुंचे: आने वाली फिल्म परम सुंदरी की सफलता के लिए कामना की – Ujjain News

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर महाकाल मंदिर पहुंचे:  आने वाली फिल्म परम सुंदरी की सफलता के लिए कामना की – Ujjain News

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने महाकाल के दर्शन किए।

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर शनिवार को महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर पूजन-अर्चन किया। गर्भ गृह के द्वार देहरी से माथा टेक कर भगवान का महाकाल का आशीर्वाद लिया।

.

इस दौरान दोनों ने नंदी जी के कान में मनोकामना भी कही। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने दोनों का स्वागत किया।

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आने वाली फिल्म परम सुंदरी के लिए मांगा आशीर्वाद फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी आगामी 29 अगस्त की रिलीज हो रही है। दोनों ने अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना की। दोनों सेलिब्रिटी टीम के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर प्रमोशन भी कर रही है।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म की सफलता के लिए कामना की।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म की सफलता के लिए कामना की।

Source link