सिवनी के स्कूल रसोई में हुई चोरी का आरोपी पकड़ाया: जबलपुर के रामकिशोर ने डोला बर्तन और गैस टंकी चुराई थी – Seoni News

सिवनी के स्कूल रसोई में हुई चोरी का आरोपी पकड़ाया:  जबलपुर के रामकिशोर ने डोला बर्तन और गैस टंकी चुराई थी – Seoni News


ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की थी।

घंसौर पुलिस ने डोला ग्राम के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में शनिवार दोपहर के समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी रामकिशोर उर्फ रामकुमार यादव के रूप में हुई है।

.

स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। आरोपी ने स्कूल के रसोई कक्ष का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन बनाने के बर्तन और गैस टंकी चुरा ली थी।

जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में हुई थी घटना।

आरोपी से बरामद किया सामान

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 वर्षीय रामकिशोर को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके पास से एल्यूमीनियम का तबेला, ढक्कन, दो स्टील की परात, दो लोहे की टंकी, प्लास्टिक की बाल्टी, टब और गैस टंकी बरामद की है।



Source link