Last Updated:
Burhanpur Nagar Nigam News: बुरहानपुर नगर निगम ने 10 इलेक्ट्रॉनिक कचरा वाहन और 40 किलोवाट सोलर प्लांट लगाकर हर महीने लाखों की बचत शुरू की है, जिससे डीजल खर्च कम हुआ है.
पहले हर कचरा वाहन पर रोजाना 5 लीटर डीजल लगता था, जिससे करीब ₹600 से ₹700 का खर्च आता था. अब ये वाहन चार्जिंग से चलते हैं, जिससे खर्च कम हो गया है. नगर निगम ने एक सोलर प्लांट भी लगाया है, जिससे वाहनों को चार्ज किया जाता है. 40 किलोवाट का सोलर प्लांट नगर निगम में लगाया गया है, जिससे हर महीने करीब ₹5 से ₹6 लाख की बचत हो रही है.
नगर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया, हमने 10 इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदे हैं, जिनसे हम शहर का कचरा एकत्रित कर ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते हैं. इससे डीजल की बचत हो रही है. पहले हर गाड़ी में 5 से 6 लीटर डीजल लगता था, जिससे रोजाना ₹700 से ₹800 का खर्च आता था. लेकिन, अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन चलाने से इन पैसों की बचत हो रही है.
सोलर प्लांट से करते हैं चार्जिंग
नगर निगम आयुक्त ने बताया, हमने 40 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया है, जिससे हमारे कार्यालय में भी बिजली का इस्तेमाल होता है. वाहनों को भी चार्ज किया जाता है. कम समय में चार्जिंग पूरी हो जाती है. वाहन भी आसानी से शहर की छोटी गलियों में चल सकते हैं. इससे कचरा उठाने में भी आसानी हो रही है. हर महीने लाखों की बचत हो रही है.