Last Updated:
Ganesh Chaturthi Special Sugar Free Modak: गणेश चतुर्थी 2025 पर घर पर बनाएं शुगर-फ्री मोदक. जानें आसान रेसिपी, सिर्फ 25 मिनट में तैयार करें बप्पा का पसंदीदा भोग जो हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी.
क्यों खास है बिना चीनी वाला मोदक?
परंपरागत मोदक चीनी और गुड़ से भरपूर होता है, जो स्वादिष्ट जरूर होता है लेकिन हर किसी के लिए हेल्दी नहीं. इस बार आप घर पर शुगर-फ्री मोदक बना सकते हैं, जिसमें सफेद चीनी की जगह नारियल, गुड़ पाउडर या स्टीविया का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका स्वाद बिल्कुल पारंपरिक मोदक जैसा होगा और स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा.
बिना चीनी वाला मोदक बनाने में मुश्किल से 25–30 मिनट लगते हैं. इस रेसिपी में गूंथे हुए मैदे का आटा और नारियल-गुड़ का मिश्रण इस्तेमाल होता है. मोदक का आकार सांचे से दिया जा सकता है और अगर सांचा न हो तो हाथ से भी आकार देना आसान है.
कैसे बनाएं शुगर फ्री मोदक?
सबसे पहले मैदा को पानी डालकर गूंथ लें और थोड़ी देर ढककर रख दें. दूसरी ओर, एक पैन में घी गर्म करके नारियल भूनें और उसमें गुड़ पाउडर या स्टीविया डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिश्रण तैयार करें. आटे की छोटी लोई लेकर उसमें यह मिश्रण भरें और मोदक का आकार दें. इसके बाद इन्हें स्टीम करके 15 मिनट तक पकाएं और ऊपर से केसर व घी डालकर सजा दें.
हर उम्र के लिए हेल्दी विकल्प
यह शुगर-फ्री मोदक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए सुरक्षित है. डायबिटीज से जूझ रहे लोग भी बिना झिझक इसका स्वाद ले सकते हैं. त्योहार के मौके पर यह रेसिपी परंपरा और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम है.