जबलपुर में डोसा सेंटर संचालक से मारपीट: पुलिस की मौजूदगी में हुआ झगड़ा, मामले में कोई शिकायत नहीं हुई – Jabalpur News

जबलपुर में डोसा सेंटर संचालक से मारपीट:  पुलिस की मौजूदगी में हुआ झगड़ा, मामले में कोई शिकायत नहीं हुई – Jabalpur News



जबलपुर के रसल चौक पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास बने साईं डोसा सेंटर पर रविवार दोपहर 12:30 बजे मारपीट की एक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक डोसा सेंटर के संचालक से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी मौजूद था,

.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डोसा सेंटर पर अचानक विवाद बढ़ गया और कुछ लोग संचालक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे।

अभी तक नहीं दर्ज हुई शिकायत

इस मामले में जब ओमती थाने से संपर्क किया गया, तो थाने के अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस घटना को लेकर कोई भी शिकायत या सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस मामले की औपचारिक सूचना या शिकायत प्राप्त होती है, वे इस पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।



Source link