दतिया में बिजली के खंभे में फैला करंट: 2 गायों की मौत, स्थानीय कंपनी पर लापरवाही के आरोप, सीएमओ बोले- जांच कराएंगे – datia News

दतिया में बिजली के खंभे में फैला करंट:  2 गायों की मौत, स्थानीय कंपनी पर लापरवाही के आरोप, सीएमओ बोले- जांच कराएंगे – datia News



दतिया के सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। पुलिस चौकी के पास लगे बिजली के खंभे में करंट दौड़ गया, जिससे दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति खंभे के संपर्क में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

.

बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि खंभों और तारों की नियमित जांच नहीं होने से खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

नगरपालिका सीएमओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। वहीं, नागरिकों का कहना है कि शहर में बढ़ रही आवारा गायों की संख्या पर भी ध्यान देना जरूरी है, वरना ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।



Source link