नीमच के ग्राम केरी में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार: 10 हजार का इनामी है कारूलाल, देसी पिस्टल और कारतूस जब्त – Neemuch News

नीमच के ग्राम केरी में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार:  10 हजार का इनामी है कारूलाल, देसी पिस्टल और कारतूस जब्त – Neemuch News



जीरन पुलिस और साइबर सेल नीमच की संयुक्त टीम ने रविवार को 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी कारूलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। कारूलाल प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी का निवासी है।

.

मामला 3 जुलाई 2025 का है। दशरथ सिंह ने जीरन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रात साढ़े बारह बजे सुनील मीणा, उसका भाई ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा, घनश्याम और कारूलाल उनके घर पहुंचे। मुखबिरी की रंजिश के कारण उन्होंने दशरथ सिंह पर गोली चलाई।

दशरथ सिंह घर में भागकर घुसे। आरोपियों ने गाड़ी से गेट तोड़ दिया। सुनील और ओमप्रकाश कट्टे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने दशरथ सिंह और उनके परिवार पर फायरिंग की।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

एसपी अंकित जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम रखा गया। 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कारूलाल के घर दबिश दी। वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में कारूलाल ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 32 बोर की देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को नीमच न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link