कटनी के झिंझरी स्थित दद्दा धाम में चल रहे पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान बुधवार देर शाम एक हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले में फंस जाने से 22 साल की युवती साक्षी गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके ब
.
जानकारी के अनुसार, जागृति कॉलोनी निवासी साक्षी गोस्वामी बुधवार देर शाम मेले में लगे झूले पर थीं। झूला चलते समय अचानक उनके बाल उसमें फंस गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डॉक्टर ने इलाज के बाद किया जबलपुर रेफर
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि झूले से गिरने के कारण साक्षी के सिर पर गहरी चोट आई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गाय कि हादसे के बाद एक युवक ने घायल युवती को सरकारी जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया।
दद्दा धाम के इस धार्मिक महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। ऐसे में मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतनी बड़ी भीड़ के बीच इस तरह की दुर्घटना होना चिंता का विषय है।