ब्रह्माकुमारी संस्था के शिविर में रिकॉर्ड 215 यूनिट ब्लड संग्रह: विश्व बंधुत्व दिवस पर राजगढ़ में 161 पुरुष व 51 महिलाओं ने किया रक्तदान – rajgarh (MP) News

ब्रह्माकुमारी संस्था के शिविर में रिकॉर्ड 215 यूनिट ब्लड संग्रह:  विश्व बंधुत्व दिवस पर राजगढ़ में 161 पुरुष व 51 महिलाओं ने किया रक्तदान – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। शिविर में 215 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

.

शिविर का आयोजन संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक अमर सिंह यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में जिले भर से आए 161 पुरुषों और 51 महिलाओं ने रक्तदान किया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सकों और नर्सों की टीम ने सुरक्षित वातावरण में रक्त संग्रह किया। सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

बी.के. मधु दीदी ने दादी प्रकाशमणि के विश्व शांति और प्रेम के संदेश को याद किया। कार्यक्रम का संचालन बी.के. सुमित्रा बहन ने किया। समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

देखिए तस्वीरें…



Source link