Last Updated:
राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज किया, कहा दोनों वनडे खेलेंगे और BCCI कभी रिटायरमेंट के लिए नहीं कहता.
रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे में खेलते रहेंगेविराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ दिनों में काफी बातें की गई है. इन सारी बातों को राजीव शुक्ला ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा दोनों फिट हैं और वनडे खेल रहे हैं. हालांकि यह आसान काम नहीं है क्योंकि भारत वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलेगा. ऐसे में फिटनेस बनाए रखना मुश्किल काम होगा. टी20 और टेस्ट छोड़ चुके दोनों खिलाड़ी साल में केवल कुछ ही दिन मैदान पर बिताएंगे.
रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिलेगा खेलने फेयरवेल मैच
रोहित छुट्टी से लौटने पर खराब हालत में थे और पूरी तरह से बेडौल दिख रहे थे, जबकि विराट कोहली की सफेद दाढ़ी ने फैंस को यह एहसास दिलाया कि समय तेजी से बीत गया है. अटकलें थीं कि ये अनुभवी खिलाड़ी ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगे. रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरा उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी हो सकता है, जिससे कई दिल टूट गए. लेकिन राजीव शुक्ला की टिप्पणी ने इन अनुभवी खिलाड़ियों के फैंस को राहत दी है.
View this post on Instagram