Last Updated:
Jabalpur WeatherToday: जबलपुर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. झमाझम के बीच आज भी बरसने के पूरे आसार हैं.

जबलपुर में मानसून ने ताबड़तोड़ कमबैक किया है. जहां 24 घंटे में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है. बीते दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी हैं. मौसम विभाग की माने तो जबलपुर में इसी तरह तीन दिनों तक बारिश होती रहेगी.

मानसून सीजन में अब तक 965.7 मिमी यानी 38 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. जबकि पिछले साल आज के दिन तक 1033 मिमी यानी 40.6 इंच वर्षा हो चुकी थी. जहां पिछले साल की तुलना में महज 2 इंच बारिश कम हुई है. जबलपुर में औसतन बारिश का आंकड़ा 52 इंच माना जाता है.

जिले में हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है. जहां अधिकतम तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री लुढ़ककर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया हैं.

जबलपुर के बारिश के रिकॉर्ड की बात की जाए, तब जबलपुर में एक महीने में ही 44 इंच बारिश का रिकॉर्ड दर्ज है. जहां 102 साल पहले अगस्त महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी. दूसरी तरफ जबलपुर में इस महीने की औसत बारिश 18 इंच है, जहां 16 दिन पानी गिरता रहा.

जबलपुर में बीते दो दिनों से जिस तरीके से बारिश हो रही है, यदि इसी तरह बारिश होती रही. तब जबलपुर में बारिश का कोटा आसानी से पूरा हो जाएगा. लिहाजा जिले में अलग-अलग जगह पर बारिश देखने को मिल रही है.

जिले में दक्षिण-पश्चिम हवाएं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. मौसम विभाग ने जिले के कई स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है. दूसरी तरफ बादल शहर में तांडव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

बहरहाल सारी मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं. जहां अगले तीन दिनों तक जबलपुर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. जहां छिटपुट बारिश होने के बाद अचानक तेज बारिश भी आम लोगों को देखने को मिलेगी, ठंडक का एहसास भी होगा.