सागर | रविवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निगम का घेराव किया। जलभराव के लिए निगम इंजीनियरों को जिम्मेदार ठहराते हुए समस्या को दूर करने की मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी द्वारा दिए ज्
.
बरसात का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। यह प्रशासनिक आपराधिक लापरवाही है। सीवर लाइन प्रोजेक्ट में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आधे-अधूरे काम छोड़कर ठेकेदार भाग गए हैं और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। जनता रोज गिर रही है,घायल हो रही है, बीमार हो रही है। निगम में कुर्सियों पर बैठे लोग फाइल पलट रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पिछले दिनों राजीव नगर वार्ड में सड़कों के लिए किए गए चक्का जाम, बाघराज वार्ड के पंडापुरा क्षेत्र में किए गए चक्का जाम के बाद भी रोड समस्या दूर नहीं की गई। तिली वार्ड के तिरुपतिपुरम की सड़कें उखड़ी पड़ी नहीं बनाई जा रही हैं।
ज्ञापन लेने आए नगर अपर आयुक्त ने तीन दिवस के अंदर पत्र का जवाब देने का लिखित आश्वासन भी सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह जी को दिया। पार्टी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत द्वारा मांग की गई कि सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए।