टीकमगढ़ में ग्रामीणों का प्रदर्शन, अवैध कब्जे हटाने की मांग: गोचर भूमि और मुक्तिधाम के रास्ते पर अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में ग्रामीणों का प्रदर्शन, अवैध कब्जे हटाने की मांग:  गोचर भूमि और मुक्तिधाम के रास्ते पर अतिक्रमण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में नगर परिषद कारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने गोचर भूमि और मुक्तिधाम के रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग की।

.

ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर एसडीएम संस्कृति लिटोरिया को एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ग्रामीणों की बात सुनी और मौके का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

कारी निवासी प्रेमलाल कुशवाहा और ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि नगर परिषद कारी में गोचर भूमि और मुक्तिधाम के रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह रास्ता सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और गोपालपुरा भाटा से होकर गुजरता है।

अवैध कब्जे के कारण किसान और वार्डवासियों का आवागमन बाधित हो गया है। दिनरया यादव और लछिया अहिरवार के खेत के बगल से गुजरने वाला एक पगडंडी रास्ता भी बंद कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10 के लिए नगर परिषद द्वारा निर्मित श्मशान और कॉम्प्लेक्स शौचालय पर भी भू-माफिया ने कब्जा कर गेहूं की फसल बो दी है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाने और पटवारी से मौके का निरीक्षण कराकर आम रास्ता खुलवाने की मांग की। एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर बुलाया और निरीक्षण के निर्देश देते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।



Source link