कुएं में नहाते समय युवक की डूबने से मौत: अशोकनगर में मूक-बधिर युवक की लाश एसडीआरएफ ने निकाली – Ashoknagar News

कुएं में नहाते समय युवक की डूबने से मौत:  अशोकनगर में मूक-बधिर युवक की लाश एसडीआरएफ ने निकाली – Ashoknagar News



अशोकनगर के रसीदपुर मोहरी गांव में सोमवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। नई सराय थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय मूक-बधिर युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम धर्मेंद्र जाटव है। वह सुखलाल जाटव का पुत्र था। धर्मेंद्र दोपहर में अपने घर के पास स्थित

.

परिजनों ने तुरंत एसडीआरएफ को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शाम तक टीम ने धर्मेंद्र के शव को बाहर निकाल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र नियमित रूप से इसी कुएं में नहाने जाता था। कुएं की गहराई लगभग 50 फीट है।



Source link