कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में विजेता का पुरस्कार देकर सम्मान करते हुए समाज के सदस्य।
ग्वालियर में जिझौतिया ब्राह्मण समाज ने एक नई परम्परा शुरू की है। टेकरी मंदिर पर पिकनिक के साथ-साथ समाज के बच्चों और महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए क्विज कॉन्टेस्ट रखा गया था। जिसमें यूक्रेन-रूस
.
इस दौरान जिझौतिया ब्राह्मण समाज संरक्षक, अध्यक्ष व महामंत्री ने समाज के विचार, उद्देश्य के बारे में समाज के सदस्यों को बताया। इसके बाद सात वर्ग में 35 प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने दाल बाटी, टिक्कड़ और चूरमा के लड्डुओं का आनंद लिया।
परिवार मिलन कार्यक्रम का आनंद लेते हुए समाज के सदस्य।
महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं
जिझौतिया ब्राह्मण समाज के महामंत्री पंकज सोनकिया ने बताया कि ग्वालियर में परिवार मिलन एवं वर्षा ऋतु गोठ का कार्यक्रम टेकरी सरकार मंदिर पर हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंदेली कलाकार अभिषेक मिश्रा ने बुंदेली गीतों से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों की मेमोरी टेस्ट के लिए क्विज कॉन्टेस्ट रखा गया। जिसमें पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर व अन्य देश-विदेश के करंट अफेयर से जुड़े सवाल पूछे गए। बच्चों ने इस क्विज कॉन्टेस्ट में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महिलाओं के लिए स्पून, चेयर रेस प्रतियोगिता
जिझौतिया ब्राह्मण समाज की परिवार मिलन कार्यक्रम में महिलाओं के लिए स्पून और चेयर रेस हुई है। स्पून रेस में महिलाओं को एक नीबू चम्मच में रखकर कुछ दूरी तक बिना उसे गिराए जाना था, जबकि चेयर रेस में अपनी चेयर बचानी थी। परिवार मिलन समारोह के दौरान 7 अलग-अलग वर्ग में 35 बच्चों व महिलाओं को प्रतियोगिता जीतने पर पुरस्कार दिए गए हैं।
संरक्षक व अध्यक्ष ने कहा- स्वस्थ माहौल ही स्वस्थ परिवार बनाता है जिझौतिया ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार वितरण समाज के संरक्षक केडी सोनकिया, अध्यक्ष केपी अरजरिया, महामंत्री पंकज सोनकिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पस्तोर, कोषाध्यक्ष अटल वाजपेयी, भूपेंद्र शर्मा, डॉ. आलोक पुरोहित, दिनेश निचरेले ने दिए।
समारोह में प्रसिद्ध भागवताचार्य रमाकांत व्यास का सम्मान किया गया। इस दौरान संरक्षक केडी सोनकिया व अध्यक्ष केपी अरजरिया ने कहा कि स्वस्थ वातावरण ही एक स्वस्थ परिवार की नींव रखता है। इस तरह के आयोजन समाज हित में होते रहने चाहिए।