Last Updated:
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे उपर राशिद खान हैं जिन्होंने 660 विकेट लिए हैं.
shakib al hasan उनका पहला शिकार पाकिस्तान टीम के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान थे, जिन्हें शाकिब ने कैच और बोल्ड किया. यह उनका 500वां विकेट था. इसके बाद उन्होंने काइल मेयर्स और नविन बिदाईसी को आउट किया, जिससे सेंट किट्स की टीम 133 रन पर 9 विकेट पर सिमट गई. शाकिब उन चुनिंदा क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 500 या उससे अधिक विकेट लिए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
राशिद खान- 487 मैच में 660 विकेट
डी जे ब्रावो- 582 मैच में 631 विकेट
सुनील नारायण- 557 मैच में 590 विकेट
इमरान ताहिर- 436 मैच में 554 विकेट
शाकिब अल हसन- 457 मैच में 502 विकेट
Contact: satyam.sengar@nw18.com