दो बाइक भिड़ंत में 3 की मौत, 5 घायल हुए: खंडवा में मौसेरे भाईयों ने मौके पर दम तोड़ा; सनावद-पुनासा हाईवे पर हुआ हादसा – Khandwa News

दो बाइक भिड़ंत में 3 की मौत, 5 घायल हुए:  खंडवा में मौसेरे भाईयों ने मौके पर दम तोड़ा; सनावद-पुनासा हाईवे पर हुआ हादसा – Khandwa News



मृतकों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

खंडवा जिले के सनावद-पुनासा हाईवे पर सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। धनगांव थाना क्षेत्र के मसलाय फाटे के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

.

मौके पर दो ने तोड़ा दम

हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। इनमें दो मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

इंदौर ले जाते समय तीसरे की जान गई

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इंदौर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर करौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान भाजपा नेता दिग्विजय सिंह तोमर ने घायलों को सनावद के निजी अस्पताल पहुंचाया और मृतकों को सड़क किनारे कराया।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link