बंजर जमीन के लिए ATM से कम नहीं ये पौधा, ₹20 की लागत से होती ₹400 की कमाई!

बंजर जमीन के लिए ATM से कम नहीं ये पौधा, ₹20 की लागत से होती ₹400 की कमाई!


Last Updated:

Dessert Rose Farming: एडेनियम एक ऐसा पौधा है जो कम लागत और कम पानी वाली जगह में भी अच्छे से पनप सकता है. एकस्पर्ट से जानते हैं इसकी खेती का तरीका.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको लगाने में और तैयार करने में बहुत कम लागत लगती है. लेकिन बाजार में उनकी डिमांड अधिक रहने के कारण अच्छा भाव मिलता है. अगर आप भी किसान हैं तो आप एडेनियम का पौधा लगा सकते हैं. बल्कि इसको व्यापार के दृष्टिकोण से भी लगाएं जिससे आपकी सालाना लाखों रुपए की कमाई शुरू हो जाएगी. अब इसको खेतों में भी तैयार कर सकते हैं जिससे हर साल एक एकड़ में लगाकर 10 लाख रुपए की कमाई भी हो सकती है केवल आपको उसकी देखरेख करना होती है.

कृषि एक्सपर्ट अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब के एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि आप अगर एक एकड़ में लगाना चाहते हैं तो करीब 1 साल में 10 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. एक पौधे को लगाने के लिए ₹20 का खर्चा आता है 300 से ₹400 में आसानी से बिकता है. एडेनियम एक ऐसा पौधा है जिसे बंजरा बलुई मिट्टी में बेहद कम पानी में भी तैयार किया जा सकता है. इस पौधे की खासियत होती है कि यह अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान को भी बर्दाश्त कर लेता है.

विदेशी पौधा है यह 
एक्सपर्ट कृषि अधिकारी बताते हैं कि डेनियम अफ्रीका और अब देश का पौधा है. जिसे सामान्य रूप से डेजट्र रोज के नाम से भी जाना जाता है. यदि आप इसकी फार्मिंग अच्छे तरीके से करते हैं तो इससे साल भर में ही 10 लाख रुपए की आमदनी हो सकती है. यह एक ऐसा पौधा है कि जिसका उपयोग कई बीमारियों को खत्म करने के लिए भी किया जाता है. यही कारण है कि बाजार में इसकी कीमत बेहद महंगी होती है. इस पौधे को बंजर बलुई मिट्टी में बेहद कम पानी में भी तैयार किया जा सकता है.

homeagriculture

बंजर जमीन के लिए ATM से कम नहीं ये पौधा, ₹20 की लागत से होती ₹400 की कमाई!



Source link