Last Updated:
हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट टीम छोड़ने का फैसला किया है. वे आगामी सीजन में त्रिपुरा की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
हनुमा विहारी आगामी घरेलू सीजन से पहले आंध्र क्रिकेट टीम का साथ छोड़ सकते हैं. हनुमा विहारी के आंध्र क्रिकेट टीम छोड़ने की रिपोर्ट एक अंग्रेजी वेबसाइट ने पब्लिया की है. विहारी ने सोमवार को क्रिकबज से इस बारे में बात की है. उन्होंने इस वेबसाइट से कहा, ‘मैंने राज्य बदलने के बारे में सोचा है. त्रिपुरा मुझे कुछ समय से बुला रहा है.’ त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है. इस अधिकारी ने कहा कि एसोसिएशन ने हनुमा विहारी को इस सत्र के लिए अपने पेशेवर खिलाड़ी के रूप में चुनने का फैसला लिया है. संभावना है कि वे राज्य टीम के कप्तान भी होंगे. त्रिपुरा एलीट डिवीजन में सभी फॉर्मेट (रेड बॉल और व्हाइट बॉल) में खेलेगा.
हनुमा विहारी ने आंध्र की कप्तानी भी की थी, लेकिन 2024 में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद विवादास्पद रूप से पद से हटा दिया गया था. हैदराबाद के लिए, उन्होंने 40 मैच में 57.38 की औसत से 3,155 रन बनाए. इनमें 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें