BJP विधायक गोपाल भार्गव ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

BJP विधायक गोपाल भार्गव ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र


Last Updated:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने आबकारी विभाग में ग्वालियर में पदस्थ प्रभारी सहायक को हटाने की मांग की है.

BJP विधायक गोपाल भार्गव ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्रगोपाल भार्गव ने सीएम को लिखा पत्र.
ग्वालियर. भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है. उन्होंने ग्वालियर में पदस्थ आबकारी विभाग के अधिकारी को हटाने की मांग की है. गोपाल भार्गव ने आरोप लगाया है कि प्रभारी सहायक आयुक्त राकेश कुर्मी ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया था. भार्गव ने आबकारी अधिकारी पर 2023 में उनको चुनाव हारने की साजिश का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी ने कांग्रेस प्रत्याशी को शराब और रुपए की मदद दी थी.

भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने 2 जून को सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है. पूरा मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है. भार्गव ने आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के समर्थन में प्रचार करने का आरोप लगाया. फिलहाल भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है.

जानें बीजेपी विधायक ने अपने लेटर में क्या लिखा

बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने अपने पत्र में लिखा, ‘राकेश कुमार कुर्मी, प्रभारी सहायक आयुक्त, आबकारी जिला ग्वालिय मेरे विधानसभा क्षेत्र रहली जिला सागर के ग्राम सांवल खिरिया के निवासी हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में राकेश कुर्मी तथा उनके परिवार ने मेरे खिलाफ चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया, जातिगत विद्वेष फैलाया और विभिन्न प्रकार के षढ़यंत्र रचे. अपनी मैदानी पोस्टिंग में पदस्थ रहते हुएत तथा पद का दुरूपयोग करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए शराब और पैसे की मदद की जिससे मेरे और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बना.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

BJP विधायक गोपाल भार्गव ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र



Source link