Ganesh Chaturthi 2025: गणेशोत्सव का क्रेज! सतना की गलियों में भीड़ उमड़ी, बप्पा की बेस्ट मूर्तियां सिर्फ इन 5 जगहों पर

Ganesh Chaturthi 2025: गणेशोत्सव का क्रेज! सतना की गलियों में भीड़ उमड़ी, बप्पा की बेस्ट मूर्तियां सिर्फ इन 5 जगहों पर


Last Updated:

Best Bappa Murti Market in Satna: हमारे देश के कई हिस्सों में गणेशोत्सव की तैयारी चरम पर है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर बप्पा लाने की सोच रहे हैं तो MP की इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें!

satna

गणेश चतुर्थी नज़दीक आते ही पूरे शहर में भक्ति और उत्साह चरम पर है. गली-मोहल्लों से लेकर बड़े-बड़े बाजारों तक गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी जोरों पर है. लोग न केवल अपने घरों के लिए बल्कि पंडालों में विराजमान करने के लिए भी विशेष मूर्तियाँ चुन रहे हैं.

satna

शहर भर में छोटे-बड़े स्तर पर गणेश मूर्तियां बिक रही हैं. बाहर से आए कारीगरों की खास कला लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. खासतौर पर कोलकाता और गुजरात से आए कलाकार सुंदर व अनोखी मूर्तियों को तैयार कर भक्तों का मन मोह रहे हैं.

Satna

बिरला रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है.यहां बड़े पैमाने पर गणेश मूर्तियां बनाई और बेची जा रही हैं. दूर-दूर से लोग अपनी पसंद की प्रतिमाएं खरीदने यहां पहुंच रहे हैं.

satna

रीवा रोड स्थित यादव धर्म कांटा और सीताराम पेट्रोल पंप के पास गणेश प्रतिमाओं की भरमार है. यहां छोटे से लेकर बड़े आकार की मूर्तियां उपलब्ध हैं. भक्त अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार मूर्तियां खरीदते नजर आ रहे हैं.

satna

पन्ना नाका सिविल लाइन का इलाका इस समय गणेश मूर्तियों के बड़े बाजार में बदल गया है. यहां हर आकार और डिज़ाइन की प्रतिमा भक्तों को आसानी से मिल रही है. दुकानदार और कलाकार लगातार मूर्तियां तैयार करने में व्यस्त हैं.

Satna

पतेरी के पास बाहर से आए कारीगरों की मेहनत साफ झलक रही है. यहां विभिन्न आकार और डिज़ाइन की मूर्तियां तैयार हो रही हैं. भक्त अपने घर और पंडालों के लिए मनपसंद प्रतिमाओं की बुकिंग और खरीदारी कर रहे हैं.

satna

कोठी रोड पर भी गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सजी हुई हैं. यहां दूर-दूर से भक्त अपनी पसंद की प्रतिमा लेने आ रहे हैं. पहले से ऑर्डर देकर लोग अपनी इच्छानुसार मूर्ति का आकार और डिज़ाइन भी तैयार करवा रहे हैं.

satna

सतना के लोग सजावट, पूजा सामग्री और प्रतिमाओं की खरीदारी में जुट गए हैं. जहां एक ओर मूर्तियों की खूबसूरती लोगों को लुभा रही है वहीं दूसरी ओर भक्त गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह डूबे हुए हैं.

homemadhya-pradesh

सतना की गलियों में भीड़ उमड़ी, बप्पा की बेस्ट मूर्तियां सिर्फ इन 5 जगहों पर



Source link