इटारसी में एक महिला पुलिस के टोकने पर उलझ गई. मामला थाने तक पहुंच गया.
Viral Video: मध्य प्रदेश के इटारसी में महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया. महिला पुलिस के टोकने पर भड़क गई. विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने महिला को थाने भिजवा दिया.
- Last Updated:
May 8, 2021, 12:26 PM IST

पुलिस ने महिला को समझाईं ये बातेंमहिला को पुलिस ने समझाया कि प्रदेश और शहर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अगर पढ़े-लिखे लोग ही ये नियम नहीं समझेंगे तो बाकी लोगों का क्या होगा. पुलिस ने महिला से कहा- आप खुद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कीजिए और लोगों को प्रेरित करिए. मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए. गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना बेकाबू है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 11708 नए केस मिले हैं. वहीं 4815 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए. 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 84 लोगों के संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है. इन नए केस के साथ ही अब मध्य प्रदेश में 6 लाख 49 हजार 114 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 6,244 की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है. अब मध्य प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 95,423 हो गई है. अब तक 5,47,447 लोग रिकवर हो गए हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू शनिवार 15 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में वीकएंड कर्फ्यू पहले से ही लागू होने के कारण इसकी अवधि 17 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगी.