Sagar: बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर का नया प्रयोग, अब शादी का कार्ड छापने वालों को करना होगा ये काम

Sagar: बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर का नया प्रयोग, अब शादी का कार्ड छापने वालों को करना होगा ये काम


Last Updated:

Sagar News: सागर और बुंदेलखंड में बाल विवाह रोकने को प्रशासन ने नई पहल की है, शादी कार्ड में उम्र वेरीफाइड लिखना अनिवार्य होगा. इसके अलावा इस बार शादी के सीजन में बाल विवाह रोकने के लिए टीम अलर्ट मोड पर है. जानें सब…

Sagar News: देवउठनी एकादशी से शादी की शहनाइयां गूंजने लगी हैं. सागर और बुंदेलखंड में बाल विवाह को लेकर ऐसी कुरीति है, जिसे शासन-प्रशासन, समाजसेवी संगठन संस्थाएं चाह कर भी खत्म नहीं कर पा रही हैं. हर साल बड़ी संख्या में बाल विवाह रोके जाते हैं. इसी को देखते हुए एक बार फिर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. थाना स्तर पर अनु विभाग स्तर पर परियोजना स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट किया है, ताकि, कहीं से भी बाल विवाह का इनपुट मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कार्रवाई कर सके.

इस बार एक नया प्रयोग
सागर में बाल विवाह रोकने में इस बार दो नई चीजों को ऐड किया गया है. एक तो जहां पर विवाह होंगे वहां पर टीम पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. दूसरा कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सागर में जितने भी प्रिंटिंग प्रेस हैं और जहां से शादी कार्ड छापे जाते हैं, उनको कार्ड में अलग से एक नोट लिखना होगा, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की उम्र वेरीफाइड कर लिखनी होगी.

इन पर भी केस होगा दर्ज
सागर में साल 2017 से महिला विशेष किशोर पुलिस इकाई की प्रभारी और अब तक 500 से अधिक बाल विवाह रोक चुकी ज्योति तिवारी बताती हैं कि पूरे सीजन उड़न दस्ते की टीम तैनात रहेगी. यह टीम किसी भी दिन किसी भी वक्त कहीं पर भी पहुंच सकती है. इसके अलावा कहीं पर बाल विवाह होता हुआ पाया गया तो घराती और बारातियों के साथ टेंट वालों पर, पंडित पर, रसोइया पर, बैंड वालों पर, घोड़े वालों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा.

बेटियों को बोझ न समझें
लाडो अभियान की प्रभारी ज्योति तिवारी कहती हैं कि जब तक लड़के की उम्र 21 साल न हो जाए और बेटी की उम्र 18 साल न हो जाएख् तब तक शादी नहीं करनी चाहिए. बेटियां छोटी हैं तो उन्हें अच्छे से पढ़ाई-लिखाई उनके सपने पूरे करें. वह भी बड़ी-बड़ी पोस्ट पर जाकर घर-परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकती हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बाल विवाह रोकने के लिए नया प्रयोग, शादी कार्ड छापने वालों को करना होगा ये काम



Source link