ग्वालियर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले में चोरी, FIR दर्ज

ग्वालियर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले में चोरी, FIR दर्ज


Last Updated:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरों ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले को निशाना बनाया. रेस कोर्स रोड स्थित बंगला नंबर 35 से हवाई का सामान और चांदी की मूर्ति चोर ले उड़े. फिलहाल पुलिस मामल…और पढ़ें

ग्वालियर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले में चोरी, FIR दर्जग्वालियर में पूर्व मंत्री के बंगले में चोरी.
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोर आम तो आम खास लोगों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं. ग्वालियर में चोरों ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले को निशाना बनाया. बंगले में घुसे अज्ञात चोरों ने यहां रखी चांदी की 2 मूर्तियां कुर्सियां और हलवाई का सारा सामान चुरा लिया. बंगले के चौकीदार हंसराज भदोरिया ने पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें बताया कि कुछ समय पहले पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया की बंगले पर भंडारे का आयोजन हुआ था जहां हवाई का सामान रखा हुआ था.

बंगले से चोर 2 चांदी की मूर्ति, कुर्सियां, 15 बड़े भगोंने, दो बड़ी कढ़ाई, दो गैस सिलेंडर 50 थाली ले गए. घटना का पता 24 अगस्त को तब लगा जब वह ताला खोलकर अंदर पहुंचा. देखा कि सारा सामान गायब था.

पुलिस ने दर्ज किया केस
चौकीदार की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब उसकी तलाश शुरू कर दी है. खास बात यह है कि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का बंगला रेस कोर्स रोड पर है.

ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले भी इसी रोड पर है. इन्हीं बंगलों के बीच पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का बंगला स्थित है. लेकिन सवाल यही है कि जब ग्वालियर में पूर्व मंत्रियों के बंगले ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम लोगों के घरों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ग्वालियर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले में चोरी, FIR दर्ज



Source link