रीवा पुलिस ने चलती बस में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजीत तिवारी सीधी जिले के ग्राम मझौली का रहने वाला है। पुलिस ने साेमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
.
घटना 28 जून की है। मैहर जिले की एक युवती अपने रिश्तेदार के साथ कटनी से बस में लौट रही थी। अमरपाटन के पास रात करीब 10 बजे स्लीपर कोच बस में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बस से उतरकर फरार हो गया।
पीड़िता रीवा पहुंची और अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। दोनों ने रीवा के सिटी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।