दतिया में कासना नदी में डूबे बुजुर्ग का शव मिला: एक दिन पहले नहाते समय पैर फिसलने से हुआ था हादसा – datia News

दतिया में कासना नदी में डूबे बुजुर्ग का शव मिला:  एक दिन पहले नहाते समय पैर फिसलने से हुआ था हादसा – datia News



दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम विलौनी में सोमवार सुबह कासना नदी में बहे बुजुर्ग का शव 20 घंटे बाद मंगलवार सुबह 6 बजे घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर उतरता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शव की भेज दिया है।

.

बिलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग लालाराम अहिरवार सोमवार सुबह कसाना नदी किनारे बाबा जी के घाट पर बैठकर नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे बुजुर्ग नदी की गहरी धार में बह गया। पास में बैठकर कपड़े धो रही महिला जोर-जोर से चिल्लाई और चिल्लाते हुए ही गांव में पहुंची। गांव के लोगों ने अपने स्तर पर नदी से बुजुर्ग को तलाश किया। लेकिन पता नहीं चला तो एसडीआरएफ की टीम बुलाई। टीम भी तलाश में लगी रही। लेकिन शाम 7 बजे तक पता नहीं चल सका था।

गांव विलौनी में 100 मीटर दूर कासना नदी है। बांध भी बना है। इन दिनों बारिश की वजह से नदी में बहुत ज्यादा पानी है और तेज लहरों के साथ नदी की धार चल रही है। गांव के ज्यादातर लोग नदी पर नहाने, धोने के लिए जाते हैं। इसी दौरान बुजुर्ग भी नहाने गया था और हादसे का शिकार हो गया। थाना प्रभारी रचना माहौर ने बताया कि शव बरामद हो गया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की करवाई जारी है।



Source link