नरसिंहपुर में नाबालिग से छेड़छाड़: पिता से शराब मंगाने आए पड़ोसी ने अंधेरे में 11 साल की बच्ची को छेड़ा, गिरफ्तार – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में नाबालिग से छेड़छाड़:  पिता से शराब मंगाने आए पड़ोसी ने अंधेरे में 11 साल की बच्ची को छेड़ा, गिरफ्तार – Narsinghpur News



सुआतला थाना क्षेत्र में हुई घटना।

नरसिंहपुर के सुआतला थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रविवार रात को 45 वर्षीय पड़ोसी ने यह वारदात की।

.

घटना उस समय हुई जब आरोपी नरेश पीड़ित के पिता से शराब मांगने आया था। इसी दौरान बिजली चली गई। आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पास में लेटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। परिवार के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया

सुआतला थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने बताया कि परिजनों ने सोमवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।



Source link