Last Updated:
MP News: होशंगाबाद के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघ की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. बाघ का पंजा कटा हुआ था. वन विभाग की टीम शिकारियों की तलाश कर रही है.
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का शिकार.नर्मदापुरम. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बढ़चापड़ा गांव में तवा नदी के बेक वॉटर में मिले बाघ के शव और बाघ के हुए शिकार की घटना ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है. इस मामले को लेकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन जहां शिकारियों को पकड़ने और शिकार पर लगाम लगाने को लेकर चिंता में है, तो वहीं वन बल प्रमुख के एक पत्र को लेकर परेशानी और भी बड़ी दिख रही है. एसटीआर, एसटीएसएफ और वन विभाग की टीम शिकारियों की तलाश में जुटी हुई है और जंगल, नदी तथा वन ग्रामों में सर्चिंग अभियान चला रही हैं.
शिकारियों की तलाश जारी
शिकारियों की तलाश में कई ग्रामों में ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. जांच टीमों ने जंगल में उस जगह की खोज शुरू की है जहां शिकारी ने फंदा लगाकर बाघ का शिकार किया था. यह स्थान मिलते ही शिकारियों की पहचान करने के लिए टीमों को एक दिशा मिल जाएगी. हालांकि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मृत पाए गए बाघ की पहचान हो गई है. यह 12 साल से अधिक उम्र का बुजुर्ग टाइगर था, जिसका नंबर T-35 है और इसे रावण-2 के नाम से जाना जाता था.
शिकारियों ने उसके गले में क्लच वायर का फंदा डालकर उसकी हत्या की और एक पैर का पंजा काटकर ले गए. शिकारियों को पकड़ने मौके पर एक्टिव मोबाइल नंबर की जांच विभाग कर रहा. घटना के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कह रहा है, लेकिन मानसून में जब पार्क बंद है तब इस प्रकार की घटना होना और पार्क खुलने पर गतिविधि बढ़ाना और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एसटीआर के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा. शिकारियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में काम कर रही हैं लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें