सीहोर जिले में दोराहा पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट करने वाले युवक पर कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत आरोपी का 5000 रुपए का चालान काट दिया।
.
दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान दोराहा कस्बा निवासी 21 वर्षीय रितेश अहिरवार के रूप में हुई है। उसने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंट किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने युवक पर कार्रवाई की।