51711 स्थायी पद स्वीकृति के लिए होगा सीएम का अभिनंदन: बिजली कंपनियों के लिए 1060 इंजीनियर, एकाउंट ऑफिसर, लाइन स्टाफ को मिलेंगे नियुक्ति पत्र – Bhopal News

51711 स्थायी पद स्वीकृति के लिए होगा सीएम का अभिनंदन:  बिजली कंपनियों के लिए 1060 इंजीनियर, एकाउंट ऑफिसर, लाइन स्टाफ को मिलेंगे नियुक्ति पत्र – Bhopal News



बिजली कम्पनियों में इंजीनियरों व अन्य पदों के लिए नियुक्ति पत्र देने संबंधी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रवीन्द्र भवन भोपाल में विद्युत कंपनियों के नवनियुक्त 1060 कर्मचारियों को नियुक्त-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बिजली कंपनियों की नई संगठनात्मक संरचना के अंतर्गत 51 हजार 711 नए स्थाई पदों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री

.

ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में रिक्त पदों की परीक्षा के बाद कर्मचारियों का चयन किया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को मंत्रालय में 26 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। तोमर ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि संकल्प-पत्र के आधार पर विभिन्न पदों पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती की गई है।

इन पदों के लिए चुने गए हैं अधिकारी कर्मचारी

चयनित पदों में बिजली इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, लाइन अटैंड़ेंट, सिक्योरिटी ऑफिसर, पॉवर प्लांट फार्मासिस्ट, केमिस्ट, एएनएम, ट्रेसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, ईसीजी टैक्निशियन, पब्लिसिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आदि पद शामिल हैं।

भोपाल में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया है। इस अवसर पर प्रदेश की विभिन्न बिजली कंपनियों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में एमडी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी अविनाश लवानिया और एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Source link