अजाक्स के जिला कार्यालय में चुनाव हुआ था।
नर्मदापुरम में मप्र अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के 28 जुलाई को हुए जिला अध्यक्ष चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। निर्वाचित अध्यक्ष की जीत पर स्टे लगने के बाद अब फिलहाल कोई जिला अध्यक्ष नहीं होगा। साथ ही सोहागपुर ब्लॉक की मत
.
7 रिजेक्ट वोट मिलाने का आरोप मतगणना के दौरान प्रत्याशी गणेश उपरारिया 5 वोट से आगे चल रहे थे, तभी कार्यकारी अध्यक्ष एनआर हरयाले ने कथित तौर पर निरस्त किए गए 7 वोट पेटी में मिला दिए। आरोप है कि मौके पर मौजूद 30 से ज्यादा लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेरकर दोबारा गणना का दबाव बनाया और धमकी-अपशब्द तक कहे।
इसके बाद गणेश उपरारिया को कार्यालय से बाहर खींचकर ले जाया गया और रवि बाल्मीक को विजयी घोषित कर दिया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने खुद माना गड़बड़ी मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत पठारिया ने इस घटनाक्रम की जानकारी अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष आईएएस जेएन कांसोटिया को लिखित में दी थी। इसके बाद गणेश उपरारिया ने हाईकोर्ट में अपील की, जिस पर कोर्ट ने चुनाव परिणाम पर स्टे दे दिया।
पठारिया ने कहा हाईकोर्ट के स्टे की जानकारी मिली है, हालांकि आधिकारिक पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है।