टी20 क्रिकेट के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, डिविलियर्स की बराबरी कर सभी को चौकाया

टी20 क्रिकेट के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, डिविलियर्स की बराबरी कर सभी को चौकाया


मॉर्डन क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज टी20  क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले जोस बटलर ने मैनचेस्टर ओरिजनल्स के लिए शानदार पारी खेली. मंगलवार 26 अगस्त को खेले गए मैच में मैनचेस्टर ओरिजनल्स ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल की. बटलर ने मात्र 37 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 70 रन ठोक दिए. अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने कई उपलब्धियां भी हासिल की. बटलर की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 16 गेंद रहते मैच जीत लिया.

सबसे ज्यादा चौके जड़ने कि लिस्ट में

बटलर टी20 क्रिकेट में 1200 चौके जड़ने से महज 1 चौका दूर थे और पांचवें ओवर जैकब डफी की गेंद पर उन्होंने चौका जड़कर ये रिकॉर्ड हासिल कर लिया. बटलर अब सिर्फ विराट कोहली को पीछे छोड़ने से मात्र 6 चौके दूर हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक चौके

1516 – एलेक्स हेल्स (502 पारी)
1417 – जेम्स विंस (438 पारी)
1394 – डेविड वार्नर (423 पारी)
1210 – विराट कोहली (397 पारी)
1206 – जोस बटलर (440 पारी)

प्लेयर ऑफ द मैच खिताब

जोश बटलर ने 37 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे. बटलर की इस शानदार पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. यह बटलर के टी 20 करियर का 42वां मैन ऑफ द मैच का खिताब था. उन्होंने  दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के 42 बार टी20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने की बराबरी की.

ओरिजनल्स का इस सीजन प्रदर्शन

बटलर ने अपनी शानदार पारी से मैनचेस्टर ओरिजनल्स को इस सीजन का तीसरा मैच जिताया. इस मैच में जोरदार वापसी करते हुए उन्होंने आगे आने वाले मैचों में टीम की जीत मानों तय कर दी हो. देखना दिलचस्प होगा मैनचेस्टर फाइनल का खिताब जीत पाती है या नहीं और बटलर का सीजन में आगे क्या प्रदर्शन रहता है. 

ये भी पढ़ें: पहले इंटरनेशनल… और अब IPL को कहा अलविदा, Final मैचों में रहे हैं धोनी के ट्रंप कार्ड, देखें अश्विन के रिकॉर्ड्स



Source link