Last Updated:
BJP MLA-Collector Video Viral: भिंड में खाद संकट को लेकर BJP विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच जमकर विवाद हुआ. गाली-गलौज और मुक्का तानने तक मामला पहुंच गया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेज…और पढ़ें

वीडियो में नोकझोंक के दौरान कलेक्टर कुशवाह से औकात में रहने की बात करते हैं, जिसके जवाब में भाजपा विधायक मुक्का तान देते हैं और कहते हैं कि ‘तू जानता नहीं है मुझे’. कुशवाह ने कहा कि वे कुछ किसानों के साथ खाद की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे थे और जब वे बाहर मिलने नहीं आए तो किसान नारेबाजी करने लगे. उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गेट पर आए और सुरक्षाकर्मियों को गेट बंद करने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.
वीडियो में कलेक्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मैं रेत चोरी नहीं चलने दूंगा’, जिसके जवाब में विधायक ने कहा कि ‘सबसे बड़ा चोर तू है’. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दोनों को एक दूसरे से दूर करने की कोशिश करते रहे. इसके बाद कलेक्टर बंगले के अंदर चले गए और विधायक किसानों की समस्याओं और कलेक्टर के रवैये को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए. मामले के तूल पकड़ने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और विधायक को समझने का प्रयास करने लगे.
‘जिले की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे’
जब बात नहीं बनी तो पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विधायक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने. कुशवाह ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में खाद की जरूरत है लेकिन कलेक्टर द्वारा आदेश निकालकर सभी किसानों को केवल दो बोरी खाद दिया जा रहा है जो कि नाकाफी है. उन्होंने श्रीवास्तव पर ‘उगाही’ का आरोप लगाया और कहा कि वह जिले की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
कलेक्टर को तत्काल हटाए जाने की मांग
उन्होंने कलेक्टर को तत्काल हटाए जाने की मांग की. भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल से चर्चा के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कलेक्टर श्रीवास्तव से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने ना तो फोन उठाया और ना ही भेजे गए एसएमएस का जवाब दिया.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें