नीले कपड़ों में गोरी है, दूसरी फोटो प्रज्ञा की है, गोरी का शव बाहर निकाला जा चुका है।
दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंथरी में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गांव के तालाब में दो मासूम बच्चियां डूब गईं। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक बच्ची का शव बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश अंधेरा होने के कारण रोकनी पड़ी। गुरुव
.
कन्या भोज से लौटते समय हुई घटना सेंथरी निवासी रज्जन परिहार की 7 वर्षीय बेटी गोरी और देलुवा गांव निवासी दीपू परिहार की 6 वर्षीय बेटी प्रज्ञा दोपहर करीब 1 बजे गांव के हनुमान मंदिर में आयोजित कन्या भोज में शामिल होने गई थीं। भोज से लौटते समय दोनों लापता हो गईं।
तालाब में दिखा उतराता शव करीब 3 बजे तालाब किनारे से गुजर रहे एक टैक्सी चालक ने पानी में बच्ची का शव उतराता देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने गोरी का शव बाहर निकाला। वहीं प्रज्ञा का कोई पता नहीं चला।
अंधेरा होने से रोका गया रेस्क्यू थाना प्रभारी अरविंद्र भदौरिया ने बताया कि रात होने तक ग्रामीणों और पुलिस ने प्रज्ञा की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन करेगी। जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा अपने मामा रज्जन परिहार के घर सेंथरी आई हुई थी।