बुरहानपुर में 792 जगहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित: सांसद और विधायक ने मिट्टी के बप्पा विराजित किए; पर्यावरण सरंक्षण पर जोर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 792 जगहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित:  सांसद और विधायक ने मिट्टी के बप्पा विराजित किए; पर्यावरण सरंक्षण पर जोर – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिलेभर में 792 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शाम 7 बजे तक अधिकांश स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना पूरी हो गई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने गायत्री शक्ति पीठ से मिट्टी की गणेश प्रतिमा लाकर अपने घ

.

उन्होंने पीओपी की बजाय मिट्टी की मूर्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बताया। विधायक अर्चना चिटनिस ने ताप्ती नदी की मिट्टी से बनी मूर्ति की स्थापना की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान और मुख्यमंत्री के हरित मध्य प्रदेश के विजन से जोड़ा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने पार्टी कार्यालय में गणेश स्थापना की। इस अवसर पर पूर्व महापौर अतुल पटेल और अन्य नेता उपस्थित रहे।

नेपानगर क्षेत्र में 102 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। नेपानगर शहर में 21 सार्वजनिक गणेश मंडलों ने प्रतिमाएं स्थापित कीं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने शाम को शहर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी पंडालों में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा।



Source link