मंदसौर में स्वच्छ पेयजल अभियान: 7 गांवों में पानी की टेस्टिंग और क्लोरिनेशन; टंकियों की सफाई के निर्देश, बिमारियों से बचने के टिप्स दिए – Mandsaur News

मंदसौर में स्वच्छ पेयजल अभियान:  7 गांवों में पानी की टेस्टिंग और क्लोरिनेशन; टंकियों की सफाई के निर्देश, बिमारियों से बचने के टिप्स दिए – Mandsaur News


मंदसौर में स्वच्छ पेयजल जागरूकता अभियान चलाया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गांवों में पानी के क्वालिटी चेक और क्लोरिनेशन का अभियान चला रहा है। मंदसौर के गांवों में प्रयोगशालाएं लगाकर टेस्टिंग किट से पेयजल के स्रोतों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने 7 गांव में क्लोरिनेशन और जागरूकता अ

.

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर, स्वच्छ शौचालय के इस्तेमाल और ठोस-तरल कचरे के निपटारे को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। अभियान में दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के टिप्स दिए गए। कई गांवों में क्लोरिनेशन का काम भी किया गया।

गांवों में क्लोरिनेशन और जागरूकता अभियान चलाया गया।

अचेरा, अफजलपुर, मुल्तानपुरा, गुर्जरबर्डिया, गरौड़ा, दलोदा और सगरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। विभाग ने इन गांवों में क्लोरिनेशन अभियान भी चलाया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता और लैब प्रभारी एच.एम. सांखला सहित विभागीय टीम मौजूद रही।



Source link