देवास में गणेश चतुर्थी का उत्सव आरंभ हो गया है। शहरवासी सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को अपने घरों में स्थापित कर रहे हैं। गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की स्थापना का कार्यक्रम देर रात तक चला। शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। ए
.
सयाजी द्वार के पास सिद्धि विनायक संस्था विशेष आयोजन करेगी। लालगेट स्थित राजा के मंदिर में इस वर्ष गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। यहां 10 दिनों तक कवि सम्मेलन और भजन संध्या होगी। 4 सितंबर को सारेगामा फेम शरद शर्मा खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत करेंगे। लोकगायक कालूराम बामनिया कबीर के भजन और लोकगीत गाएंगे।

लोग भगवान गणेश की प्रतिमा लेने पहुंचे।
संस्था कृपालु चामुंडा कॉम्प्लेक्स में पहली बार विशेष आयोजन किया जा रहा है। यहां 6 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। 10 दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
आयोजक सुमेरसिंह दरबार के अनुसार प्रतिदिन 10 हजार भक्त भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। व्यवस्था में 200 से अधिक लोग सहयोग कर रहे हैं। भोजन प्रसादी के लिए 60 लोगों की टीम नियुक्त की गई है। शहर में पहली बार गणेश चतुर्थी पर इतने बड़े स्तर पर भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।