विराट कोहली के नाम एशिया कप में ये अद्भुत रिकॉर्ड, दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा

विराट कोहली के नाम एशिया कप में ये अद्भुत रिकॉर्ड, दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा


विराट कोहली ने एशिया कप में एक बेहद ही खास और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई और बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में विराट कोहली नहीं खेलते नजर आएंगे, क्योंकि वह टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के चलते यह टूर्नामेंट इसी फॉर्मेट में खेला जा रहा है. बता दें कि विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

एशिया कप में ये करिश्मा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज विराट

दरअसल, विराट कोहली एशिया कप के दो अलग-अलग फॉर्मेट – वनडे और टी20 में शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2022 में टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. कोहली के बल्ले से इस सीजन में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक निकला, जो उनका टी20 इंटरनेशनल इतिहास का पहला शतक भी था. इसके साथ ही वह दोनों फॉर्मेट के एशिया कप में शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: इतिहास रचने को तैयार… अब इस लीग में धमाल मचाने उतरेंगे अश्विन! IPL से संन्यास लेने के कुछ घंटे बाद आई बड़ी खबर

वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन

कोहली ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 4 शतक जड़े हैं. उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 183 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. यह एशिया कप के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के 329 रनों के बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था. यह शतक उनकी दबाव में खेलने की अद्भुत क्षमता का प्रमाण है. विराट कोहली के नाम वनडे फॉर्मेट के एशिया कप में 742 रन हैं. उन्होंने 16 मैचों में 60 से ऊपर की औसत से यह रन बनाए.

ये भी पढ़ें: गिल नहीं खेल पाएंगे ये मैच, क्या एशिया कप में होंगे शामिल? शुभमन की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट

T20I में पहला शतक

2022 के एशिया कप में जब कोहली ने अपनी फॉर्म को लेकर कई आलोचनाओं का सामना किया था, तब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 122* रनों की तूफानी पारी खेली थी. यह उनके इंटरनेशनल टी20 करियर का पहला शतक था. इस शतक के साथ ही उन्होंने लंबे समय से चली आ रहे शतकों के सूखे को खत्म किया था. इस पारी ने न केवल उनके आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि उन्हें एशिया कप के दोनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज का दर्जा भी दिलाया. यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि एशिया कप में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने खेला है, लेकिन कोई भी यह कारनामा नहीं कर पाया. टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा 429 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 10 मैचों में 85 की औसत से यह रन बनाए.



Source link