सोशल मीडिया यूजर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर: बोले-ओए चवला, तेरे जैसा नहीं.., व्यक्ति ने कहा-पंजाब डूब रहा, हरभजन पत्नी की फिल्म प्रमोशन में लगे – Jalandhar News

सोशल मीडिया यूजर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर:  बोले-ओए चवला, तेरे जैसा नहीं.., व्यक्ति ने कहा-पंजाब डूब रहा, हरभजन पत्नी की फिल्म प्रमोशन में लगे – Jalandhar News


बाढ़ की स्थिति को लेकर जायजा लेने पहुंचे हरभजन सिंह द्वारा शेयर की गई फोटोज।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। इसी बीच एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और आप नेता राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वे पंजाब की स्थिति की अनदेखी कर रहे हैं।

.

इस ट्वीट के बाद हरभजन सिंह ने उस व्यक्ति को जोरदार तरीके से जवाब दिया। बता दें कि पंजाब के कई जिलों में बाढ़ का हाल अभी भी गंभीर है।

जैसा उक्त व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए कि पंजाब बाढ़ में डूबा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा कपिल शर्मा शो पर अपने परिवार के भविष्य की बातें कर रहे हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह उस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

जिसमें उनकी पत्नी ने एक किरदार निभाया है। ये तो हद है!, ये पोस्ट व्यक्ति द्वारा अपने एक्स अकाउंट से किया गया था। जिसके बाद हरभजन सिंह ने उक्त पोस्ट का कुछ मिनटों बाद की पंजाबी में करारा जवाब दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपने पोस्ट में अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया गया था।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह द्वारा शेयर किया गया ट्वीट।

जैसा हरभजन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा इस पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भड़क उठे और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए लिखा- जा ओए चवला (पंजाबी में किसी को बेवकूफ कहना), मैं खुद वहां जाकर लोगों से मिलकर आया हूं। मुख्यमंत्री साहब को भी बताया, फिर वो भी वहां पहुंचे। तेरे जैसे घर बैठकर सिर्फ फोन पर ट्वीट नहीं किया।

हरभजन ने आगे कहा- तेरी पंजाब या देश के लिए क्या योगदान है..?, सिर्फ सोशल मीडिया पर लेक्चर देने से अच्छा है कि कुछ बेहतर कर जिंदगी में, बजाय इसके कि दूसरों को नीचा दिखाए। हरभजन सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



Source link