1 गेंद पर 13 रन…. संजू हैं तो मुमकिन है, एशिया कप से पहले प्रचंड फॉर्म जारी

1 गेंद पर 13 रन…. संजू हैं तो मुमकिन है, एशिया कप से पहले प्रचंड फॉर्म जारी


Last Updated:

Sanju Samson 13 runs in a ball: अगर हिम्मत और जुनून साथ हो तो सबकुछ मुमकिन है. एक गेंद पर 13 रन बनाकर संजू सैमसन ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बनाया बल्कि एशिया कप से पहले टीम के लिए विश्वास की उम्मीद जगाई.

1 गेंद पर 13 रन.... संजू हैं तो मुमकिन है, एशिया कप से पहले प्रचंड फॉर्म जारीसंजू सैमसन
नई दिल्ली: एशिया कप से पहले संजू सैमसन अपने करियर के प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं. इस दाएं हाथ के विकेटकीपर बैटर ने दिखा दिया कि उनके लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि जुनून है. संजू ने बता दिया कि वही संजू, जब वह मैदान पर उतरते हैं तो माहौल बदल जाता है. केरल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को संजू ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से 46 गेंद में 89 रन की पारी खेली. वह भले ही शतक से चूक गए, लेकिन एक गेंद पर 13 रन बनाने का कारनामा कर डाला.

एक बॉल पर 13 रन कैसे बने?
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में कोच्चि ब्लू टाइगर्स और त्रिशूर टाइटंस का मुकाबला खेला गया. मैच में 30 साल के संजू ने अपनी पारी में चार चौके और नौ छक्के जड़े. इस दौरान त्रिशूर की ओर से 5वां ओवर सिजोमोन जोसफ फेंकने आए. संजू ने ओवर की चौथी बॉल पर छक्का ठोका. अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया. ऐसे में इस बॉल से सात रन आए. जोसफ को दोबारा गेंद डालनी पड़ी, इस बार संजू ने मिडऑन में एक और सिक्स लगा दिया. इस तरह पाचवें ओवर की चौथी बॉल पर 13 रन बन गए.



Source link