T20I में इतिहास रचने के करीब सूर्यकुमार यादव, छक्कों के इस महारिकॉर्ड से रोहित शर्मा की कर लेंगे बराबरी

T20I में इतिहास रचने के करीब सूर्यकुमार यादव, छक्कों के इस महारिकॉर्ड से रोहित शर्मा की कर लेंगे बराबरी


Suryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड बना देंगे. सूर्यकुमार यादव छक्कों के एक महारिकॉर्ड से ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे. बता दें कि एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) देश में होगा. भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 10 सितंबर को खेलना है.

T20I में इतिहास रचने के करीब सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 167.07 की स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 237 चौके और 146 छक्के उड़ाए हैं. सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान 4 छक्के लगाते ही एक महारिकॉर्ड बना देंगे. सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरा करने वाले भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. सूर्यकुमार यादव से पहले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरा कर चुके हैं. सूर्यकुमार यादव 4 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा के इस महारिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


दुनिया के 5 खूंखार बल्लेबाज… जो टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं हुए Zero पर आउट, लिस्ट में ये भारतीय भी शामिल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किसके?

रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 205 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. पूरी दुनिया में रोहित शर्मा के अलावा ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं है जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद मार्टिन गप्टिल ने 173 छक्के जड़े हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले TOP-5 बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के

2. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के

3. मुहम्मद वसीम (UAE) – 168 छक्के

4. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 160 छक्के

5. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) – 149 छक्के

6. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 148 छक्के

7. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 146 छक्के



Source link