आखिर कहां गई रायसेन की निकिता लोधी, परिवार परेशान, पुलिस कर रही तलाश

आखिर कहां गई रायसेन की निकिता लोधी, परिवार परेशान, पुलिस कर रही तलाश


Last Updated:

Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन की कॉलेज स्टूडेंट निकिता पिछले 8 दिनों से लापता है. वो अपने घर से कॉलेज फीस जमा करने निकली थी, फिर नहीं लौटी. परिवार ने सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है.

आखिर कहां गई रायसेन की निकिता लोधी, परिवार परेशान, पुलिस कर रही तलाशपुलिस कर रही निकिता की तलाश.
दिनेश यादव

रायसेन. रायसेन के गैरतगंज इलाके से लापता हुई निकिता लोधी का 8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है. दरअसल 21 साल की बीएससी की छात्रा निकिता लोधी अपने घर से फीस भरने के लिए निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं पहुंची. परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. लेकिन गैरतगंज पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजन भोपाल पहुंचे और मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई. परिवार ने कहा कि जिस तरह अर्चना तिवारी को ढूंढ कर वापस लाया वैसे ही हमारी बेटी निकिता को भी ढूंढ कर लाया जाए. इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो रायसेन पुलिस हरकत में आई. गैरतगंज से 2 टीम निकिता की तलाश में पंजाब और महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई.

एडिशनल एसपी कमलेश कुमार ने कहा कि पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द निकिता तक पहुंच जाएगी. उधर लापता निकिता को लेकर घर वाले लगातार परेशान हैं. उनका कहना है कि गैरतगंज थाना प्रभारी ने उनकी नहीं सुनी और उनके साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया गया.

निकिता का नहीं मिला कोई सुराग

रायसेन के गैरतगंज की रहने वाली निकिता लोधी की गुमशुदगी भी एक मिस्ट्री बनी हुई है. एक दो दिन नहीं 6 दिन से निकिता लापता है. निकिता लोधी बीएससी की पढ़ाई कर रही है. 18 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे घर से फीस भरने के लिए निकली थी. उसके बाद से लापता है. निकिता 2000 रुपये लेकर निकाली थी. परिवार ने रायसेन और आसपास के गांव में भी तलाश की, लेकिन निकिता नहीं मिली. परिवार को किसी पर कोई शक भी नहीं है.

पुलिस ने किया इनपुट मिलने का दावा

पुलिस ने जांच में पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना में कुछ इनपुट मिलने का दावा किया है. क्या  डिप्रेशन में थी निकिता या फिर कोई ऐसी परेशानी जिसे वो घर वालों को बता नहीं पाई या फिर इस मिसिंग मिस्ट्री की कुछ और कहानी है? क्या मोबाइल से खुलेगा लापता निकिता का राज? कटनी की अर्चना तिवारी को जिस तरह पुलिस ने ढूंढ निकाला था, इस परिवार को भी उम्मीद है कि उनकी बेटी की सलामती की खबर जल्द मिलेगी.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

आखिर कहां गई रायसेन की निकिता लोधी, परिवार परेशान, पुलिस कर रही तलाश



Source link